फरीदाबाद प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कालीगांव और जाजरू के राजस्व क्षेत्र में दो अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। करीब 22 एकड़ जमीन पर फैली इन कॉलोनियों में अवैध रूप से बने ढांचों को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।