फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह कंपनी में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक के ऊपर मशीन गिर गई। जिस वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लेकर गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कैंटर से मशीन को उतारा जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही युवक के किराए के मकान मालिक नरेंद्र पाठक और पड़ोसी अस्पताल पहुंचे।