निरक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाने के उद्देश्य से सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। बीते सात दिनों में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक से 306 निरक्षर व्यक्तियों की पहचान की गई है। इन सभी को सामाजिक चेतना केंद्र में प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया गया है। मार्च के बाद इनका प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जबकि छह महीने पूरे होने पर पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निरक्षर लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।