फरीदाबाद में एसी नगर में चौंकाने वाली घटना सामने आई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय निवासी विक्की को गली में स्थित एक पुराने और गंदगी से भरे मकान की छत पर अखबार पर एक नवजात शिशु पड़ा हुआ मिला। शिशु जोर-जोर से रो रहा था। यह देख विक्की पहले तो हैरान रह गया। इसके बाद विक्की ने अपनी मां को बताया और दोनों को अपने घर ले गए। विक्की ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। फिलहाल शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि बच्चे को वहां किसने और कब छोड़ा।