बल्लभगढ़ के पंजाबी वाड़ा स्थित झाड़ू और पॉलिथीन के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात करीब 8 बजे गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। बाजार में भीड़ होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में समय लग गया। जब तक गोदाम में सारा सामान जलकर खाक हो गया।