फरीदाबाद में अनगपुर के 50 वर्ष जयपाल ने पास में ही कांत एनक्लेव की पहाड़ियों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें जमीन बेचने पर पैसे नहीं मिलने से दुखी होकर उसने आत्महत्या करने की लिखी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस वह एफएसएल की टीम जांच करते हुए पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में जिसका जिक्र किया है उसकी जांच करके आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।