फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर दवाई कक्ष के निर्माण कार्य को लेकर 10 से 15 फीट तक के गहरे गड्ढे खोदे हुए हैं उनके पास या उनके ऊपर कोई जाल वगैरह नहीं लगाया गया है। ऐसे में किसी भी बुजुर्ग आदमी का पैर फिसल जाए व कुछ मरीज छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आते हैं उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।