हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरे प्रदेश में जोरों पर हैं। इस बार आयोजन की खास बात यह है कि 75 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अष्टादश श्लोकी गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाने के लिए 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र में संस्कृत अध्यापकों और प्राध्यापकों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।