फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा विश्व ओलंपिक दिवस

रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jun 2025 03:11 PM IST

प्रदेश में इस बार 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। प्रदेश के युवाओं को ओलंपिक खेलों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से खेल विभाग और ओलंपिक संघ मिलकर राज्यभर में विभिन्न खेल आयोजनों का खाका तैयार कर रहे हैं। विधानसभा स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित एक बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों को दो दिन में विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि भव्य खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य ओलंपिक खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाना है। इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने और राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम बनाना चाहिए। बैठक में खेल निदेशक प्रशांत आर्य, प्रभारी अपर निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें