फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडलास बायोटेक के कर्मचारियों ने किया कार्यबहिष्कार

विकासनगर सेलाकुई में विंडलास बायोटेक लिमिटेड के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारी वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। कंपनी के संयंत्र के बाहर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है। मौके पर सेलाकुई थाने से पुलिस बल पहुंचा है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के कोतवाली थानों से भी पुलिस बल बुलाया जा रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को डिक्सन कंपनी के कर्मचारियों ने भी वेतन वृद्धि और ओवरटाइम के भुगतान को लेकर कार्य बहिष्कार किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें