डीएल रोड वार्ड 13 में पिछले 20 दिनों से पानी नहीं आने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने दिलाराम चौक स्थित उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता संजय सिंह का घेराव किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द पानी की सप्लाई सुचारु करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने जल संकट को लेकर अपनी परेशानी भी जताई।