किमाड़ी मार्ग के घट्टीखोला में मलबा गिरने से कल दबे दो मजदूरों की घटना के बाद आज स्थानीय ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे जेई का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक साल पहले यह मार्ग बह गया था, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद विभाग को मार्ग की याद आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।