कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार की दहशत को देखते हुए रिखणीखाल देवियोंखाल और आसपास के सभी बाजार बंद रहे। ग्रामीणों ने मैंदनीबैंड पर चक्का जाम करके प्रदर्शन किया और गुलदार की दहशत से मुक्त कराने की मांग की। यहां 19 अगस्त को एक पांच साल के बच्चे को गुलदार ने मार डाला था।