सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक। पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा। ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही निवेश बढ़ेगा। राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे।