नगर निगम में लाइसेंस फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में हल्ला बोल समिति और दून उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य मेयर सौरभ थपलियाल से मिले। व्यापारियों ने बढ़ी हुई फीस को लेकर नाराजगी जताई और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त शुल्क उनके लिए बोझ बन रहा है।