फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुत्तू में भूस्खलन से बाजार में मचा हड़कंप, कई मकानों पर खतरा, वाहन मलबे में दबा

भिलंगना के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार देर रात मुख्य बाजार में भूस्खलन होने से कई मकानों के ऊपर मलबा और पत्थर आ गए, जबकि एक वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा नुकसान का आकलन शुरू किया। एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि राजस्व टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और राहत कार्य तेज करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें