फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केदारनाथ में नर कंकालों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू

Wed, 16 Sep 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

Uttarakhand में kedarnath disaster में मारे गए लोगों के skeleton की खोज के लिए search operation शुरू हो गया है। यह अभियान चार दिन तक चलेगा। नर कंकालों की खोज के लिए दस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने टीम को केदारघाटी के अलग-अलग रूटों के लिए रवाना किया। ये टीमें गौरीकुंड और रामबाड़ा के आस पास के क्षेत्रों के नर कंकालों की खोज करेंगी। अभियान के पहले दिन टीम को पैदल मार्ग पर कोई भी नर कंकाल नहीं मिला। सर्च अभियान के दौरान मिलने वाले कंकालों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद कंकालों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि  साल 2013 में 16/17 जून को केदारनाथ में आई जलप्रलय में हजारों लोग मारे गए थे। रेस्क्यू दलों ने चार हजार से ज्यादा शव बरामद किए थे, लेकिन उस दौरान कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह सालों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक नरकंकाल मिल चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें