सावन पर्व की शुरुआत के साथ देहरादून के भाववाला क्षेत्र के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरिद्वार बायपास स्थित रिस्पना पुल से पैदल अपने गांव की ओर जाते हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अपने क्षेत्र स्थित शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।