देहरादून एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय सिंधवाल 111 मतों से विजय हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने के कारण पर्ची से जीत तय की गई। जिसमें मदन सिंह रावत विजय रहे हैं। सचिव पद पर चंद्रकिशोर उनियाल, सह सचिव पद पर विजयपाल सिंह सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर बालम सिंह रावत और सदस्य पर प्रदीप जायसवाल और दयाल सिंह भंडारी विजय रहे हैं। चुनाव में मतदान अधिकारी के रूप में गुलाब से केंतुरा, रियासत अली, धर्मेंद्र सिंह नेगी, हरजिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह रौतेला मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सभासद राकेश डोभाल मौके पर मौजूद रहे।