फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का संघ शताब्दी कार्यक्रम, देहराखास में स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

अलका त्यागी Updated Sun, 28 Sep 2025 10:45 PM IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को देहराखास में मां सुरकंडा देवी मंदिर स्थित पार्क में आरएसएस गुरु राम राय नगर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ से जुड़े लोगों ने मां भारती को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ गान के साथ हुई। उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संजय पुंडीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक देहरादून धनंजय ने माता ने असुरो का संहार कर उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। आज हिंदू समाज की स्थिति यह है कि चारों तरफ से प्रतिघात हो रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। साथ ही स्वयं सेवकों से कहा कि वह प्रत्येक परिवार को आरएसएस के साथ जोड़े। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें