देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारी यूनियन का धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।