नीट यूजी पेपर लीक होने से उत्तराखंड में भी युवाओं में आक्रोश है। मामले को लेकर एनएसयूआई ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों और पेपर लीक मामलों ने देश के लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। संगठन ने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।