फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38 वें राष्ट्रीय खेल: जिम्नास्टिक में खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणी में पदक लाने के लिए कर रहे प्रयास

देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। जिम्नास्टिक में पश्चिमी बंगाल की टीम अपना खेल कौशल दिखा रही। ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक में उत्तराखंड के खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणी में पदक लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिमनास्टिक में भी राज्य के नाम पदक जरूर आएगा, यह उम्मीद उत्तराखंड जिमनास्टिक टीम के कोच और पुलिस इंस्पेक्टर गिरीश जोशी ने जताई। कोच जोशी ने कहा कि हमारे पास ट्रैम्पोलिन में आर्मी से अभिजीत और उदित जैसे खिलाड़ी हैं, जो पदक तालिका में राज्य को और ऊपर लेकर जाएंगे। कुछ खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव हैं, अभी प्रतिस्पर्धा बाकी है। उम्मीद है कि हम पदक लाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें