उत्तराखंड में बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच पर निकले। प्रदर्शनकारियों ने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने मानक के अनुसार सेवा नियमावली जारी करने की मांग भी रखी। साथ ही वर्षवार भर्ती, आयु में छूट और निजीकरण रोकने की अपील की गई।