परेड ग्राउंड में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोक संवर्धन पर्व का शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे और सभी ने वंदे मातरम् गीत भी गाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जहां स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया।