अभिवाजित उत्तर प्रदेश में मसूरी विधानसभा से तीन बार के विधायक और मंत्री रहे स्व0 राजेंद्र शाह की 17वीं पुण्य तिथि पर रानीपोखरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्व0 शाह ने राजनीति में एक अलग ही मुकाम हासिल किया था। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके किए विकास कार्यों और राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। स्वर्गीय राजेंद्र शाह उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रासुका लगने पर करीब तीन महीने तक विभिन्न जिलों में बंद रहे थे।