फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: अठूरवाला में गढ़वाली भाषा में ढाई घंटे चला चक्रव्यूह का मंचन, देखकर छलकी लोगों की आंखें

टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में आयोजित किए गए चक्रव्यूह मंचन के दौरान काफी संख्या में लोग मंचन देखने पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक चले चक्रव्यूह मंचन के दौरान कई मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किए गए। जिन्हे देखकर दर्शकों की आंखें छलक आई और काफी देर तक लोग इंटर कॉलेज के खेल मैदान में डटे रहे। क्षेत्र में पहली बार सांस्कृतिक मंच द्वारा चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों के अलावा तमाम पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। ढोल दमाऊ, बांसुरी, छकुली और अन्य पहाड़ी वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी गई। सभी संवाद गढवाली बोली और गायन जागर शैली में प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें