फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट: भारी बारिश, एयरपोर्ट का बरसाती नाले का पानी कई घरों में घुसा

देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण थानो वन रेंज का बरसाती खाला उफान पर आ गया। यह खाला भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाकर समाप्त होता है। खाले में आए ऊफान के कारण मलवा आकर हाईवे पर जमा हो गया। सुबह तड़के नगर पालिका डोईवाला की टीम द्वारा जेसीबी की मदद से बरसाती खाले के पानी को डाइवर्ट करने का प्रयास किया गया। उधर देहरादून एयरपोर्ट परिसर आ रहे बरसाती नाले का पानी चोर पुलिया के कई घरों में घुस गया। चोर पुलिया निवासी पुष्कर सिंह ने कहा कि हर साल भारी बारिश के कारण उनके और अन्य स्थानों पर काफी पानी घुस जाता है। बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती खाले ने काफी कटाव किया है। रात उन्होंने किसी तरह जागकर बिताई है। क्षेत्र में देर रात से भारी बारिश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें