देहरादून के सिद्धार्थ विहार, तरली कंडोली वार्ड-5 में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बरसाती नाले का पानी विक्रम सिंह की दीवार तोड़कर उनके घर में घुस गया। नाले के ऊपर बने आठ अन्य घर भी जलभराव की चपेट में आ गए। पानी से घरों में रखा कपड़ा, राशन, फर्नीचर और अन्य सामान खराब हो गया। दीन दयाल, विमल, यासीन, राजू, शबाना और विक्रम सिंह सहित कई परिवार प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर मसूरी विधानसभा के मालसी क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद सुमेंद्र बोहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर अपने संसाधनों से यथासंभव आर्थिक मदद दी।