श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत गुरमीत सिंह ने भी साध संगत को बधाई दी। इस अवसर पर विशाल लंगर भी लगाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा-कीर्तन हुआ। भाई दलजीत सिंह, हजूरी रागी दरबार साहिब ने आसा दी वार का शबद नानक कलि विच आइआ रह फकीर एको जाना... का गायन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी भाई गुरदियाल सिंह, चरणजीत सिंह ने शबद का गायन किया।