देहरादून एयरपोर्ट पर टैक्सी यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ द्वारा अवैध रूप से सवारियां ले जा रहे चार टैक्सियों को सीज किया गया। यह चारों टैक्सियां हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बताई गई हैं। आरटीओ ने कहा कि दूसरे राज्यों की परमिट की गाड़ियां प्रदेश के किसी भी स्थान से सवारियों को नहीं ले जा सकती हैं। एयरपोर्ट से अवैध रूप से सवारियां ले जाने से सवारियों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट के चारों तरफ हर रोज दर्जनों टैक्सियां खड़ी रहती हैं। जो एयरपोर्ट से कई बार एयरपोर्ट से सवारियों को ले जाती हैं।