विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मेड संस्था के सदस्यों ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।