प्रेस क्लब सभागार में आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आइस स्केटिंग की अपार संभावनाएं हैं। पैन्यूली ने युवाओं को इस खेल की ओर आकर्षित करने और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।