दिगंबर जैन स्वाध्याय भवन में गुरुदेव श्रीकानजी स्वामी का उपकार दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह सभी ने सरनिमल मंदिर में जिनेंद्रपूजन मे भाग लिया। तत्पश्चात गुरुदेव का टेप प्रवचन सुना गए। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गुरुदेव वंदना नाटक तथा बच्चों के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।