फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टिट्यूट में फंसे 200 छात्रों को निकाला गया सुरक्षित

देहरादून के पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें करीब 200 छात्र-छात्राएं फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर SDRF वाहिनी मुख्यालय देहरादून से एक रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। टीम ने पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया और जलभराव के बीच सूझबूझ व तत्परता के साथ सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। SDRF उत्तराखंड द्वारा यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें