देहरादून बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने रखे अपने विचार। नौ बार के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने पलटवार करते हुए 10वीं बार अध्यक्ष पद की कुर्सी कब्जाई। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू को 131 मतों से शिकस्त दी। कंडवाल पिछले साल बंटू से 70 वोटों से हारे थे। उधर, सचिव पद पर राजबीर बिष्ट अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए। बिष्ट लगातार तीसरी बार बार एसोसिएशन के सचिव बने।