फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गांव में बच्चों को दुलारते दिखे सीएम योगी, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर,कोटद्वार, देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी आदित्यनाथ से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे। लोग गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले, तो रास्ते में मिले बच्चों को खूब दुलार किया। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं। इस दौरान नव विवाहित जोड़ा भी उनके आवास में पहुंचा और योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान नव विवाहित जोड़े शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें