फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजधानी दून में क्रिसमस पर्व की धूम, भव्य रूप से सजे शहर के चर्च

राजधानी दून में आज क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के चर्च भव्य रूप से सजे हुए हैं। वहीं दिनभर बाजारों में क्रिसमस को लेकर खरीदारी की गई। वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दून के चर्च में लोगों ने कैंडल भी जलाए। बुधवार यानि आज प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा। शहर के चर्च में प्रार्थना सभाएं होंगी और केक काटने के साथ खुशियां मनाई जाएगी। मंगलवार को क्रिसमस के पर्व को लेकर दिनभर तैयारी हुई। चर्च और घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं बाजारों में दुकानों पर क्रिसमस के सामान आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने बाजार में क्रिसमस ट्री के साथ ही सजावटी सामानों की खूब खरीदारी की। क्रिसमस पर्व को लेकर राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन थोडिस्ट चर्च, नैसविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च को सुंदर सजाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें