आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान चार धाम में यात्रियों की वहन क्षमता को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार नई व्यवस्था का अध्ययन व परीक्षण कर रही है। इसके अलावा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर पर्यटकों के लिए संचालित घोड़े खच्चरों के साथ क्रूरता रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।