विधानसभा सत्र के दौरान सदन की गरिमा के विपरीत सदस्यों के व्यवहार से विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आहत है। कहा, मैं अपनी सोच व संस्कार के साथ किस तरह से सदन की कार्यवाही होनी चाहिए। यह मेरी प्राथमिकता रहती है। इसलिए कई बार सख्त अनुशासन पर मुझे हेड मास्टरनी कहा जाता है। एड आई लव इट। हां,मैं हूं हेड मास्टरनी। सदन की गरिमा बनाए रखना मेरा दायित्व, कर्तव्य व धर्म है। यही अपेक्षा मेरी पक्ष व विपक्ष से है।