पीडब्ल्यूडी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजेएसवाई) के तहत सड़क निर्माण कार्यों के टेंडरों में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए इसकी जांच की मांग की।