फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर हुई प्रकाशित, हरकत में आया नगर निगम, प्राथमिक स्कूल के सामने हुई सफाई

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया। बलबीर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने लंबे समय से फैली गंदगी को लेकर निगम की टीम ने सफाई अभियान चलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटाया और नाली की सफाई की। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए अखबार और निगम का आभार जताया। लंबे समय से सफाई न होने के कारण स्कूल के बच्चों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। स्वच्छ वातावरण से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें