स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह। राज्यपाल ने स्वामी राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योगा, बायोसाइंसेज व फार्मेसी कॉलेज के करीब 1000 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही 39 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 01 छात्र को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड जबकि 21 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।