बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस आग-बबूला हो गई है। इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि छह महीने में ही सरकार के पसीने छूट रहे है और राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल गांधी के अलावा कुछ और नहीं सूझ रहा है। उन्होंने ये भी कहा बीजेपी की सारी हेकड़ी 2019 में निकल जाएगी।