आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। पंजाब की टीम इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबलों में 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। तो वहीं, आरसीबी भी इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबलों में 9 मैच जीती है।