फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जगदलपुर में बेकाबू ब्रेजा कार ने रौंदा, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा चालक

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 10:12 AM IST

कांकेर जिले के सिंगरभाटा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

आमजनों ने बताया कि चारामा की ओर से जगदलपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार, बाइक और अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए तेजी से निकल गया। इस अचानक हुई घटना से शहर के बीचों-बीच हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने भी तत्काल कार चालक का पीछा करना शुरू कर दिया। डर के कारण चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान उसने अपना नियंत्रण खो दिया। कार सिंगरभाटा के पास एक गड्ढे में जा फंसी।

घायलों के अनुसार, एक बेकाबू ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मारकर फरार होने का प्रयास किया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत पीछा शुरू किया। भागते समय कार सिंगरभाटा के पास एक गड्ढे में उतर गई। इससे वाहन रुक गया और पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें