CG News: छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग ने गर्मी में आम उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। अब लोगों को एसी चलाना और महंगा पड़ेगा। ऐसे में जेब और ढीली होगी। विद्युत वितरण कंपनी ने 8.40 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे विभाग ने विचार विमर्श करने के बाद 7.13 पैसे प्रति यूनिट की दर से स्वीकृति दी है। विद्युत वितरण कंपनी के 24 फीसदी वृद्धि के स्थान पर 6.23 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।