फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंगढ़ में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शनिवार की शाम दो बाईक की सामने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरमकेला-सण्डा मार्ग में स्थित पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल भरवाकर निकल रहे बाईक और सरिया की तरफ से तेज गति से आ रहे बाईक सवार के बीच जोरदार भिड़त हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में सरिया की तरफ से आ रहे बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। मृतक सण्डा गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सड़क दुर्घटना का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं जिसमें देखा जा रहा है कि एक युवक पेट्रोल पंप से निकल रहा था। ठीक इसी दौरान सरिया की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दूसरे बाईक सवार को ठोकर मारते हुए स्वयं गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक का नाम देवसिंह चौहान उम्र 25 पिता चक्रधर सिंह चौहान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें