फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार ने वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे को कुचला, देखें लाइव वीडियो

श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 03:11 PM IST

बलरामपुर रामानुजगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे छह वर्षीय स्वतंत्र सिंह देव अंबिकापुर के वसुंधरा कॉलोनी में अपनी बुआ के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कार का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बच्चे बैडमिंटन खेल रहे हैं। सभी बच्चे अपने मस्ती में हैं। स्वतंत्र भी बच्चों के साथ खेलते हुए बहुत खुश है। इसी दौरान वह खेलते-खेलते अपने जूते का लेस बांधने के लिए बैठा था। इसी दौरान कार आती है तो दूसरे बच्चे किनारे हो जाते हैं, परंतु स्वतंत्र नहीं समझ पाता है। लापरवाहीपूर्वक कार बच्चों के ऊपर चढ़ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें