फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा, 14.88 लाख की संपत्ति जब्त

Digvijay Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 04:51 PM IST

फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें नगदी, चार मोबाइल, एक ब्रेजा कार, एक एक्टिवा स्कूटी और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पूर्वी बोरगांव स्थित राज कुण्डू के फार्म हाउस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार कुण्डू उर्फ राज कुण्डू (38), अशोक दास (42), मुकेश बड़ई (31) और प्रशांत साहा (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्वी बोरगांव, थाना फरसगांव, जिला कोण्डागांव के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 52 पत्तों की ताश, 15,000 रुपये नगद, एक सफेद प्लास्टिक बोरी, आधी जली मोमबत्ती और अन्य जुआ सामग्री जब्त की। इसके अलावा, 12 लाख रुपये की ब्रेजा कार, 1 लाख रुपये की एक्टिवा स्कूटी, 1.4 लाख रुपये की दो मोटरसाइकिल और 33 हजार रुपये के 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरसगांव पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें